चंडीगढ़ : पंजाब में AAP सरकार ने नई सुविधा शुरू की है। बता दे कि इस सुविधा के जरिये अब लोग घर बैठे ही पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए www.pgd.punjabpolice.gov.in वेबसाइट शुरू की गई है। इसके जरिए अब लोगों को पुलिस के पास जाने की भी जरूरत नहीं होगी। सोमवार को सीएम भगवंत मान ने इसकी शुरूआत की। इसके अलावा इस वेबसाइट पर लोग उस शिकायत पर हो रही कार्रवाई को भी देख सकेंगे।
इसके लिए पहले उन्हें इस पोर्टल पर नाम और मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाना होगा। फिर इसके बाद शिकायत दर्ज की जा सकेगी। वहीँ सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर कार्रवाई से कोई संतुष्ट नहीं तो फिर वह अपील कर सकते हैं। शिकायत की जांच के दौरान अगर जरूरत पड़ी तो आपको पुलिस थाने या अफसर के पास बुलाया जाएगा। पंजाब सरकार की इस पहल से उन लोगों को सहूलियत मिलेगी, जो पुलिस थाने या अफसरों के दफ्तर के चक्कर काटने से डरते हैं।