Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में जा रही बारात में दूल्हे की गाड़ी पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला
A swarm of bees attacked the groom's car in a wedding procession going to Punjab

पंजाब में जा रही बारात में दूल्हे की गाड़ी पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

जालंधर : पंजाब के जिला होशियारपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। खबर मिली है कि यहां दुल्हन लेने जा रही एक बारात पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में दूल्हे समेत सात लोग घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार गांव देपुर से जगदीश सिंह के बेटे जसबीर सिंह की बारात हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत आते गांव उलैहड़ियां में जा रही थी। घर से बारात अभी मुकेरियां हाइडल नहर के साथ बनी सड़क से कुछ ही दूर पहुंची तो अचानक आसमान में उड़ रहे मधुमक्खियों के झुंड को फूलों से सजी गाड़ी नजर आ गई।

फिर क्या था पूरे झुंड ने गाड़ी पर हमला कर दिया। दूल्हे की गाड़ी के शीशे खुले थे तो मधुमक्खियां गाड़ी के अंदर भी घुस गईं। गाड़ी में सवार दूल्हे समेत सात लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काट खाया। सभी को हाजीपुर स्थित पीएचसी में पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद अस्पताल से बारात रवाना हुई।


Leave a Reply