Latest news
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो... जालंधर: गुरु मां देवी रानी जी के चालीसवें पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दिखा बंद का बड़ा असर : वाल्मीकि समाज ने बंद करवाएं स्कूल कॉलेज, बाजार व रेलवे स्टेशन, सड़कों पर भारी पुलिस तैनात
Big effect of bandh seen in Jalandhar: Valmiki Samaj should get schools, colleges, markets and railway stations closed, heavy police deployed on the roads

जालंधर में दिखा बंद का बड़ा असर : वाल्मीकि समाज ने बंद करवाएं स्कूल कॉलेज, बाजार व रेलवे स्टेशन, सड़कों पर भारी पुलिस तैनात

जालंधर : वाल्मीकि समुदाय के नेताओं द्वारा बेशक पंजाब बंद की कॉल वापिस ले ली गई है, लेकिन जालंधर में रविदास और वाल्मीकि समाज के नेताओं ने बंद की कॉल वापस नहीं ली है।

अब शहर में बंद का असर दिख रहा है। रविदास और वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि जालंधर में आज पूर्ण बंद रखा‌ जाएगा। इसी कड़ी में शहर में खुले कई‌ स्कूल-कॉलेजों को बंद करवा दिया गया है।

इसके अलावा रेलवे स्टोशन को भी बंद कर‌ दिया गया है। बाजार पूर्ण रूप से बंद है, लेकिन लोगों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई है। सड़के जाम नहीं की गई हैं। सुबह 11 बजे तक हाईवे भी जाम नहीं किया गया है। शहर में भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक सुभाष सोंधी व रविदास टाइगर फोर्स के जस्सी तल्हण ने कहा कि एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू ने अनुसूचित जाति के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके विरोध में एक दिन का बंद रखा गया है।

 


Leave a Reply