Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing चिड़ियाघर में शेरों के एक झुंड ने अपने ही केयरटेकर को अपना शिकार बना लिया

चिड़ियाघर में शेरों के एक झुंड ने अपने ही केयरटेकर को अपना शिकार बना लिया

ट्रेंडिंग न्यूज़ : कहते है जंगली जानवरों पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए . कब उनका दिमाग घूम जाए और वो अटैक कर दें, ये कहा नहीं जा सकता. खासकर शेरों से तो और भी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि उनके चंगुल में फंसने के बाद बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है. वो बेरहमी से किसी को भी मार डालते हैं. ऐसी ही एक घटना आजकल काफी चर्चा में है. दरअसल, बैंकॉक के सफारी वर्ल्ड चिड़ियाघर में बीते 10 सितंबर को बेहद खौफनाक घटना घटी है. यहां शेरों के एक झुंड ने एक बुजुर्ग केयरटेकर को पर्यटकों के सामने ही बेरहमी से मार डाला.

बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 58 वर्षीय जियान रंगखारसामी चिड़ियाघर में 20 साल से अधिक समय तक काम करने के बाद एक जानलेवा गलती के कारण मारे गए. कहा जा रहा है कि रंगखरसामी ने इस खुले चिड़ियाघर का सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ा और अपनी कार से शेरों के बाड़े में घुस गया, जहां शेरों पर उसपर अटैक कर दिया और मार दिया. रिपोर्ट में कहा गया है कि शेरों ने रंगखरसामी पर लगभग 15 मिनट तक हमला किया, उसके बाद उसे किसी तरह बाहर निकाला गया. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हैरानी की बात तो ये है कि चिड़ियाघर घूमने आए पर्यटक लाचार होकर उस केयरटेकर को देखते रहे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उसे कैसे बचाया जाए, क्योंकि शेरों के पास जाने का मतलब था अपनी जान को खतरे में डालना. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के दौरान पर्यटकों के एक ग्रुप ने हॉर्न बजाकर और चिल्लाकर शेरों का ध्यान भटकाने की कोशिश की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि शेर उस बुजुर्ग केयरटेकर को लगातार काटते रहे और तब काटते रहे जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई.


Leave a Reply