जालंधर : जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज के पर्व दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई , इसमें संगतों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर शोभा यात्रा के स्वागत के लिए विशेष तोर पर एम्पलाईज यूनाइटेड फॉर्म द्वारा लगाई स्टेज पर टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे और शोभा यात्रा का स्वागत किया। पूरी टीम की तरफ से सभी देशवासियों को श्री गुरु रविदास महाराज के पर्व दिवस पर बहुत बहुत शुभकामनाये दी।













