Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर थाना न: 6 की पुलिस ने भारती करंसी के बदले डॉलर देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 1 आरोपी को किया काबू
Jalandhar police station No. 6 police arrested 1 accused who cheated millions of rupees by pretending to give dollars in exchange for Bharti currency

जालंधर थाना न: 6 की पुलिस ने भारती करंसी के बदले डॉलर देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 1 आरोपी को किया काबू

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट के थाना न: 6 की पुलिस ने बेकरी मालिक को भारती करंसी के बदले डॉलर देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना न:6 के प्रभारी सुरजीत सिंह गिल ने कहा कि सुनील अरोड़ा पुत्र प्रेम पाल अरोड़ा निवासी ग्रेंड कालोनी ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर 4 लाख रुपए भारती करंसी नकद देगा व 6 लाख रुपए के डॉलर देगा। जिस पर सुनील अरोड़ा उसकी बातों में आ गया और वह व्यक्ति उसकी दुकान में आ गया। उसने पूछा पैसे का इंतजाम हो गया है।सुनील ने कहा कि वडाला चौक के निकट जूस की दुकान पर रुपए लेकर आ जाओ। तुम्हारे पैसे बदल दिए जाएंगे। सुनील अरोड़ा अपने साथियों सहित रुपए लेकर वहां पहुंच गया। यहां 3 आदमी खड़े हुए थे, उसने बात करके 4 लाख रुपए वाला बैग एक आदमी को पकड़ा दिया। उसे चैक किया तो उसमें डॉलर की बजाय कागज भरे हुए थे। तीनों में से 1 व्यक्ति की पहचान अबेदूल के तौर पर हुई है। इसे गिरफ्तार कर लिया। इसके 2 साथी नोटो से भरा बैग लेकर फरार हो गए।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अबेदूल पुत्र पंजु शेख निवासी गांव पानीतर डाकखाना इटिंडा बोसछीहाट मुंबई महाराष्ट्र के तौर पर बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

 


Leave a Reply