नेशनल न्यूज़ : हरियाणा और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है यह घटना गुरुग्राम के SPR रोड पर सोमवार को हुई, जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं। राहत की बात यह रही कि इस हमले में राहुल को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।
राहुल फाजिलपुरिया का ताल्लुक एक बिजनेस घराने से है। वे हरियाणवी गानों के मशहूर सिंगर और रैपर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है और फिल्म कपूर एंड सन्स के फेमस गाने ‘लड़की ब्यूटीफुल’ से उन्हें खास पहचान मिली थी। इसके अलावा राहुल के कई लोकप्रिय गाने हैं जैसे- लाला लोरी, बिल्ली बिल्ली, हरियाणा रोडवेज, 32 बोर (जिसमें वे एल्विश यादव के साथ नजर आए)















