Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी’ को मिली सबसे बड़ी ओपनिंग, OTT पर तोड़े व्यूअर-शिप के सारे रिकॉर्ड
Akshay's film 'Lakshmi' gets biggest opening, breaks all viewer-ship records on OTT

अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी’ को मिली सबसे बड़ी ओपनिंग, OTT पर तोड़े व्यूअर-शिप के सारे रिकॉर्ड

(जय धीर ):
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर लक्ष्मी 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई। रिलीज होने के कुछ घंटों के भीतर ही इसने व्यूअर-शिप का रिकॉर्ड बना दिया है। डिज्नी+हॉटस्टार ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। उन्होंने लिखा, कुछ ही घंटों में फिल्म ने किसी भी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर द्वारा बनाए सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसे ओटीटी पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है।

इस बात से खुश अक्षय ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर कहा, ‘लक्ष्मी’ को मिले रिस्पॉन्स से मैं बेहद खुश हूं। यह बेहद सुखद बात है कि फैन्स और दर्शकों ने दुनिया भर से डिज्नी+हॉट स्टार VIP पर लॉग ऑन करके चंद घंटों के भीतर फिल्म को देखा। रिकॉर्ड तोड़ना किसे अच्छा नहीं लगता-चाहे यह बॉक्स-ऑफिस हो या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओपनिंग नाइट।

फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू की बाढ़ सी आ गई। क्रिटिक्स और दर्शकों को फिल्म बहुत ज्यादा रास नहीं आई है हालांकि अक्षय कुमार की तारीफ हर तरफ हो रही है।

 

source link


Leave a Reply