Latest news
जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर की 2 बहनों पर अमेरिका में फायरिंग, एक की मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार

जालंधर की 2 बहनों पर अमेरिका में फायरिंग, एक की मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार

वर्ल्ड न्यूज़ : बड़ी खबर है कि अमेरिका के न्यूजर्सी में जालंधर के कस्बा नकोदर से गए युवक ने नूर महल की दो चचेरी बहनों को गोली मार दी। युवतियों को उनके घर से कुछ ही दूरी पर गोली मारी गई। एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। मिली जानकारी अनुसार न्यू जर्सी पुलिस ने गोली मारने के आरोपी गौरव गिल निवासी गांव हुसैनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गौरव कुछ साल पहले जालंधर से IELTS करने के बाद स्टडी वीजा पर अमेरिका गया था। पिछले दिनों किसी विवाद को लेकर गौरव ने जसवीर कौर और उसकी चचेरी बहन पर गोली चला दी। इससे जसवीर कौर (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन (20) गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक जसवीर कौर शादीशुदा है, जब गोलीबारी हुई तब पति शहर से बाहर ट्रक ले जा रहा था।

बताया जा रहा है कि घायल लड़की और गौरव जालंधर में एक साथ IELTS करते थे। वे एक दूसरे को पहले से जानते थे, गोली मारने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी को पहली बार मिडलसेक्स काउंटी कोर्ट में जज के सामने पेश किया। दोनों लड़कियां घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रहती हैं। स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया है।


Leave a Reply