Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान , ‘गाजा युद्ध समाप्त हुआ’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान , ‘गाजा युद्ध समाप्त हुआ’

वर्ल्ड न्यूज़ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि “अब युद्ध खत्म हो गया है।” हमास ने सोमवार को युद्धविराम के तहत सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया। इस युद्धविराम ने गाजा पट्टी में दो साल से चल रहे युद्ध को रोक दिया है, जिसमें हज़ारों फलस्तीन मारे गए। इस समझौते के तहत, इजराइल ने 1,900 से ज़्यादा फिलीस्तीनी कैदियों को रिहा किया है बंधकों की यह रिहाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम एवं बंधक समझौते का जश्न मनाने के लिए इज़राइल में हैं। उन्होंने घोषणा की कि इस समझौते ने युद्ध को प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया है और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस समझौते के तहत, इज़राइल ने 1,900 से ज़्यादा फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया है और अकालग्रस्त गाजा में खाद्य और सहायता सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने की अनुमति दी है। 

ट्रम्प ने कहा कि गाजा और इजरायल दोनों ही ओर के लोग इस समझौते से खुश हैं

ट्रम्प ने कहा कि गाजा और इजरायल दोनों ही ओर के लोग इस समझौते से खुश हैं। उन्होंने कहा, “पहली बार ऐसा हुआ है कि दोनों पक्ष जश्न मना रहे हैं।” मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने भी शांति समझौते को लेकर विश्वास व्यक्त किया। समझौते के अगले चरण में हमास को अपने हथियार छोड़ने होंगे।


Leave a Reply