Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing ब्रिटेन में ऋषि सुनक की चुनाव में करारी हार, लेबर पार्टी की प्रचंड जीत

ब्रिटेन में ऋषि सुनक की चुनाव में करारी हार, लेबर पार्टी की प्रचंड जीत

वर्ल्ड न्यूज़ : ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी की प्रचंड जीत हुई है। चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार हुई है। लेबर पार्टी ने 650 सीटों में से 400 पार के साथ 14 साल बाद प्रचंड वापसी की है। ब्रिटेन में चार जुलाई को आम चुनाव हुए थे। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार कर ली है। सुनक हालांकि अपनी सीट जीत गए हैं। उन्होंने उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड एवं नॉर्थलेरटन सीट पर 23,059 वोटों से जीत हासिल की है।

चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोगों से कहा कि मैंने आपका गुस्सा, निराशा सुनी है और मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं, सुनक ने अपने प्रतिद्वंद्वी कीर स्टारमर को ‘एक सभ्य जनहितैषी व्यक्ति’ बताया। सुनक ने स्टॉर्मर को बधाई दी है। ब्रिटेन के नए पीएम बनने जा रहे लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ने होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट से जीत दर्ज की है।


Leave a Reply