Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पुलिस नाके पर स्कूटी सवारों को स्टंट मारना पड़ा महंगा
Scooty riders had to perform expensive stunts at the police station in Jalandhar

जालंधर में पुलिस नाके पर स्कूटी सवारों को स्टंट मारना पड़ा महंगा

जालंधर : खबर है कि जालंधर में स्कूटी पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवक-युवतियों को चालान से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के आगे स्टंट करते हुए कट मारना भारी पड़ गया। स्टंट मारने से स्कूटी फिसलने से तीनों सड़क पर आ गिरे और चोटिल हो गए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने ही भाग कर तीनों के ऊपर गिरी स्कूटी को उठाया और उन्हें बाहर निकाला।

आपको बता दे ट्रैफिक पुलिस इन दिनों ट्रिपल राइडिंग और बुलेट के पटाखे बजाने वालों पर सख्ती कर रही है। इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने मॉडल टाउन में नाका लगा रखा था। हुल्लड़बाजी करने वालों के चालान काटे जा रहे थे। इतने में तीन युवा स्कूटी पर सवार होकर आए तो पुलिस कर्मचारी ने इन्हें रुकने का इशारा किया।

इस पर स्कूटी चला रहा युवक पहले बड़ी चालाकी से स्कूटी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के पास ले गया और नजदीक पहुंच कर स्टंट से कट मारते हुए भागने लगा। इसी दौरान स्कूटी अनबैलेंस हो गई और फिसल गई। तीनों स्कूटी के नीचे दब गए। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने तुंरत भाग कर स्कूटी को तीनों के ऊपर से उठाया। हादसे में तीनों को चोटें लगी हैं। हालाँकि ट्रैफिक पुलिस वालों ने इनका चालान नहीं काटा बल्कि सभी का हाल पूछने के बाद इन्हें घर जाने के लिए कहा।


Leave a Reply