Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : जालंधर से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे का कत्ल, फैली सनसनी

Breaking News : जालंधर से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे का कत्ल, फैली सनसनी

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में देर शाम पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय विकास के रूप में हुई है, जो पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के चचेरे भाई का बेटा था।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम को अचानक इलाके में हड़कंप मच गया जब कुछ बदमाशों ने विकास पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश तेजधार हथियारों से लैस थे और उन्होंने युवक पर बेरहमी से वार किए। स्थानीय लोगों ने जब घटना को देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम का माहौल फैल गया और पूरे इलाके में दहशत का वातावरण बन गया है।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस इस पहलू को मुख्य आधार मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। हत्या की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से सुराग जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।


Leave a Reply