Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में भी बढ़ रहा लम्पी स्किन का कहर, 23 पशुओं की मौत सहित इतने मामले आए सामने
The havoc of lumpy skin is increasing in Jalandhar too, so many cases including the death of 23 animals came to the fore

जालंधर में भी बढ़ रहा लम्पी स्किन का कहर, 23 पशुओं की मौत सहित इतने मामले आए सामने

जालंधर : जालंधर जिले में सोमवार को लम्पी स्किन के 92 नए मामले सामने आए व 23 पशुओं की मौत हो गई। पशुपालन विभाग के उप निदेशक हरमिंदर सिंह ने बताया कि अब तक जिले में कुल 7837 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 5540 केस रिकवर हो चुके हैं और साथ ही 250 पशुओं की मौत भी हो चुकी है। पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरैक्टर ने बताया कि विभाग की ओर से जिले में अलग-अलग जगहों पर वैक्सीनेशन एवं जागरूक कैंप हर रोज लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार 20000 वैक्सीन आई है जो पूरे जिले के अलग-अलग डिस्पैंसरियों में दी जाएगी। इस संबंधी गांव धालीवाल में जागरूक व वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों को अपने पशुओं को इस भयानक बीमारी से बचाने के लिए अलग-अलग तरीके बताए गए व वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से हर रोज अलग-अलग गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं।

 


Leave a Reply