Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में AAP विधायक के भाई की कार का हुआ एक्सीडेंट, 3 लोगों की मौत, दो गंभीर जख्मी
AAP MLA's brother's car accident in Punjab, 3 died , two seriously injured

पंजाब में AAP विधायक के भाई की कार का हुआ एक्सीडेंट, 3 लोगों की मौत, दो गंभीर जख्मी

बटाला : पंजाब के बटाला से बड़ी खबर है। खबर मिली है कि बटाला के विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी के भाई अमृतपाल सिंह कलसी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीँ इस भयानक एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों में से विधायक शैरी कलसी का भाई अमृतपाल सिंह कलसी व मानिक को अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधायक शैरी कलसी का भाई अमृतपाल सिंह कलसी अपने साथियों समेत आई-20 कार में देर रात अमृतसर-जालंधर रोड बाईपास से शहर की तरफ आ रहे थे, जब बीएच रिसार्ट के पास पहुंचे तो टायर फटने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पुल के साथ जाकर टकराई। जिसके कारण कार सवार पांच व्यक्ति गंभीर जख्मी रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल बटाला में लाया गया।

पुलिस के मुताबिक पांच घायलों में से शैरी कलसी के दो साथी उपदेश कुमार, सुनील सोढी और शैरी कलसी के ताया के बेटे गुरलीन की मौत हो चुकी थी। सूचना प्राप्त होते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

इस मौके पर डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि कार के टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है जिसमें तीन की मौत हो गई है और दो जख्मियों को अमृतसर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

 


Leave a Reply