Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing Happy Birthday Guru Randhawa : प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा हुए 33 साल के, रातों-रात इस गाने ने बनाया था स्टार

Happy Birthday Guru Randhawa : प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा हुए 33 साल के, रातों-रात इस गाने ने बनाया था स्टार

Guru Randhawa Happy Birthday : फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का आज जन्मदिन है। उनके फैंस इस शुभदिन पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। संगीत की दुनिया में गुरु रंधावा का बड़ा नाम हो गया है। 30 अगस्त 1991 में पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे गुरु का असली नाम गुरुशरणजोत सिंह रंधावा है। अपने करियर के शुरुआती दौर में इस सिंगर ने कई स्टेज शो भी किए। 2012 में उन्होंने अपना पहला गाना सेम गर्ल लॉन्च किया, और इसके बाद से ही सिंगर अपनी कामयाब की तलाश में निकल पड़े। गुरु ने अपने अब तक के करियर में कई गाने गाए हैं, मगर क्या आपको पता है कि उन्होंने रातों-रात पंजाबी गाने पटोला से शोहरत हासिल की।

स्कूल के ही समय से इस गायक ने गाने गुनगुनाने के साथ-साथ उन्हें लिखना भी शुरू कर दिया था। वह किसी भी कार्यक्रम में मंच पर जाने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। स्कूल खत्म होने के बाद परिवार ने काफी मुश्किल भरे दौर से गुजरते हुए गुरु को पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजा। दिल्ली के कॉलेज से सिंगर ने अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

गुरु ने अपना पहला गाना सेम गर्ल गाया था। लेकिन यह गाना हिट नहीं हुआ।मगर यह रंधावा के करियर के पहला पड़ाव था, उन्हें पता था कि उन्हें अभी आगे बहुत मेहनत करनी है। इसके बाद भी उन्होंने कई गानों में हाथ आजमाया मगर उनको कोई शोहरत हाथ नहीं लगी।

इसके काफी समय बाद गुरु रंधावा की मुलाकात पंजाबी रैपर बोहेमिया से हुई। उसी दौरान सिंगर को अपने नाम का छोटा वजर्न गुरु मिला, क्योंकि बोहेमिया उन्हें गुरु कह कर पुकारते थे।इस दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए इन दोनों की जोड़ी ने टी -सीरीज के लिए पटोला गया। फिर क्या बात थी इस गानों को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि रंधावा रातों-रात स्टार बन गए।

इसके बाद तो सिंगर ने सुपरहिट गानों की छड़ी लगा दी। गुरु रंधावा ने लाहौर दी’, ‘तेनू सूट-सूट करदा’, ‘मून राइज’ ‘पटोला’, ‘हाई रेटेड गबरू’, ‘दारु वरगी’, ‘रात कमल है’ और ‘बन जा रानी’ सहित जैसे कई बेहतरीन पार्टी सॉन्ग्स दिए हैं। गुरु ने नोरा फतेही के साथ भी एक सुपरहिट नंबर किया है।


Leave a Reply