Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing नववर्ष पर डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal bowed down at Dera Sachkhand Ballan on New Year

नववर्ष पर डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए अरविंद केजरीवाल

गद्दीनशीन संत बाबा निरंजन दास ने गुरु रविदास जी की तस्वीर देकर किया सम्मानित
केजरीवाल, भगवंत मान, हरपाल सिंह चीमा समेत अन्य आप नेताओं का डेरा ट्रस्ट ने किया भव्य स्वागत,सभी को सिरोपा देकर किया सम्मानित
डेरा सचखंड बल्लां पहुंच कर आध्यात्मिक सकून और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है : केजरीवाल

जालंधर : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार सुबह डेरा सचखंड बल्लां में आम श्रद्धालु की तरह नतमस्तक हुए। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा समेत अन्य आप नेता भी मौजूद थे। डेरा सचखंड बल्लां पहुंचने पर डेरे के ट्रस्टी मेंबरों और सेवादारों ने अरविंद केजरीवाल समेत सभी आप नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अरविंद केजरीवाल 30 दिसंबर से चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर हैं और उन्होंने नए साल के शुभ अवसर पर आज सुबह डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर प्रदेश की खुशहाली,अमन शांति और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने डेरे के वर्तमान गद्दीनशीन बाबा संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। आप नेता डेरे में स्थित संत स्वर्ण दास जी की प्रतिमा पर भी नतमस्तक हुए । इस मौके संत निरंजन दास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरु रविदास जी की तस्वीर भेट की और केजरीवाल समेत, भगवंत मान, हरपाल सिंह चीमा और बाकी सभी प्रमुख नेताओं को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपनी संक्षेप प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आध्यात्मिकता के साथ साथ भाईचारे, एकता और समानता स्थापित करने लिए डेरा सचखंड बल्लां का अहम योगदान रहा हैं। इसलिए वह सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने जरूरत आते हैं। केजरीवाल ने कहा कि डेरा सचखंड पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का आनंदमयी एहसास होता है। इस मौके पर अजय दत्त, बलकार सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे।

 


Leave a Reply