एंटरटेनमेंट डेस्क : आपको बता दे कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दे कि दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज होटल में सात फेरे लिए। वहीँ कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। वहीँ इस शाही शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां भी शामिल हुई। हालांकि, इन्होने अपनी शादी की सभी रस्में काफी गुपचुप तरीके से आयोजित कीं। वहीँ इस दौरान फैंस भी अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।
बता दे कि अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। क्यूंकि परिणय सूत्र में बंधने के बाद कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। सामने आई इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दूल्हा और दुल्हन के चेहरे पर इस खास दिन का नूर भी साफ झलक रहा है। बता दे कि यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।