Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिंदी सिनेमा जगत की मशूहर अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा
Hindi cinema's famous actress Asha Parekh will be honored with the Dadasaheb Phalke Award

हिंदी सिनेमा जगत की मशूहर अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा

बॉलीवुड न्यूज़ : खबर है कि हिंदी सिनेमा जगत की 60 और 70 के दशक की मशूहर अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा। बता दे कि अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मशहूर अदाकार आशा पारेख एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वहीँ अभी हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि इस साल का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा।

बता दे कि 60 और 70 के दशक की शानदार अभिनेत्रियों में से आशा पारेख ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया। अपनी अदाकारी चुलबुले अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली एक्ट्रेस ने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अपने दौर में एक्ट्रेस इस कदर मशहूर थीं कि वह उस समय सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्री थीं। लंबे समय तक फिल्मों में अपने योगदान के लिए एक्ट्रेस को 1992 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

पर्दे पर अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को चुराने वालीं आशा पारेख असल जिंदगी में बिल्कुल अकेली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कभी शादी नहीं की, जिसका उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं है।

 


Leave a Reply