Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लगा बड़ा झटका, Byju’s ने लगाई शाहरुख़ के विज्ञापनों पर रोक
Bollywood actor Shahrukh Khan got a big setback, Byju's bans Shahrukh's advertisements

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लगा बड़ा झटका, Byju’s ने लगाई शाहरुख़ के विज्ञापनों पर रोक

नई दिल्ली : बड़ी खबर मिली है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी अनुसार शाहरुख खान देश की सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस (Byju’s) के ब्रांड एंबेसडर हैं। वहीँ अब उनके बेटे आर्यन खान के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद बायजूस ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। बता दे कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , अग्रिम बुकिंग के बावजूद बायजूस ने उनके सभी विज्ञापनों को रोक दिया है।

आपको बता दे कि बायजूस किंग खान की सबसे बड़े स्पॉन्सरशिप डील्स में से एक था। वहीँ इसके अवाला शाहरुख़ खान हुंडई, एलजी, दुबई टूरिज्म और रिलायंस जियो जैसी कई कंपनियों के लिए भी चेहरा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक , बायजू ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए शाहरुख को सालाना तीन से चार करोड़ रुपये का भुगतान करती है।

बता दे कि लोग अब बायजूस पर सवाल उठाने लगे थे। लोगों का कहना है कि शाहरुख को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर कंपनी क्या संदेश देना चाहती है। वहीँ लोगों ने पूछा कि क्या शाहरुख खान अपने बेटे को यही सिखा रहे हैं? इसके अलावा वहीँ एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, ‘रेव पार्टी कैसे करें? बायजूस की ऑनलाइन क्लास में जुड़ा नया सिलेबस।’ 

 


Leave a Reply