Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : कोर्ट में जज के सामने वकील बनकर आए बदमाशों ने गैंस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की गोलियां मारकर की हत्या
Big news: The miscreants who came as lawyers before the judge in the court shot and killed the gangster Jitendra Mann alias Gogi

बड़ी खबर : कोर्ट में जज के सामने वकील बनकर आए बदमाशों ने गैंस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की गोलियां मारकर की हत्या

नई दिल्ली : दिल्ली से बड़ी खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ रोहिणी कोर्ट में दो बदमाश वकील की पोशाक पहनकर आए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या कर दी। जब ये घटना हुई उस समय गोगी को कोर्ट रूम में पेशी के लिए लाया गया था। वहीँ जबावी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई है। वहीँ सूत्रों की जानकारी अनुसार इससे दोनों हमलावरों की भी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवाें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहां मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुँच चुके हैं। इसके अलावा वहां कोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहिणी कोर्ट रूम 207 में एनडीपीएस के एक केस में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान ही बदमाशों ने कोर्ट के अंदर ही इस वारदात को अंजाम दिया। बाद में पुलिस की जवाबी कार्यवाई में दोनों बदमाशों की भी मौत हो गयी है। वहीँ घटना के बाद रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि इतिहास में शायद ये पहली ऐसी घटना है। बताया जा रहा है इस वारदात में एक महिला वकील भी घायल हुई है। वहीँ पुलिस जांच में जुटी है।

 


Leave a Reply