नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के.टी. थॉमस और पूर्व उप-लोकसभापति करिया मुंडा को पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है। पीएम कार्यालय (PMO) ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टी की है। बता दे कि PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीएम केयर्स फंड के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के साथ बैठक की थी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुई थीं। बता दें कि दोनों ही पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी हैं। इसी बैठक में रतन टाटा, के.टी. थॉमस और करिया मुंडा को फंड के नए ट्रस्टी के तौर पर शामिल किया गया है।
पीएम केयर्स फंड क्या covid-19 महामारी के आने के कुछ दिन बाद इस फंड की शुरुआत की गई थी। इस फंड की शुरुआत महामारी के कारण उत्पन्न हुई किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में मदद मुहैया कराने व प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए की गई थी। इस फंड में कोई भी शख्स या संस्थान अपनी इच्छा से दान कर सकता है, इसमें किए गए डोनेशन पर आप टैक्स छूट भी क्लेम कर सकते हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में पीएम केयर्स फंड में करीब 7032 करोड़ रुपए थे।