Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट कड़ी सुरक्षा में श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंची
kangana-ranaut-reaches-sri-harimandir-sahib-under-tight-security

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट कड़ी सुरक्षा में श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंची

अमृतसर : फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट सोमवार सुबह अचानक श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में कड़ी सुरक्षा में पहुंची कंगना को देखने के लिए वहां जमा हो गए। कंगना ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

कंगना इन दिनों अपने घर हिमाचल गई थी, जहां से वह माथा टेकने के लिए यहां पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच कंगना ने श्री हरिमंदिर साहिब में परिक्रमा की। इसके बाद वह श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए गई। करीब 45 मिनट कंगना श्री हरिमंदिर साहिब में रही, परंतु मीडिया से कोई भी बात नहीं की। मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की, पर कंगना ने चुप्पी साधे रखी।

कंगना के आने की सूचना के बाद पहले ही एक दर्जन पुलिस अधिकारी व 100 से अधिक पुलिसकर्मी सिविल व वर्दी में तैनात किए गए थे। बता दें, कंगना ने ट्विटर पर कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन पर टिप्पणी की थी। इसके बाद वह किसान संगठनों के निशाने पर आ गई थी। यही नहीं, कंगना ने एक महिला किसान पर भी टिप्पणी की थी। कहा था कि ऐसे लोग पैसों को लिए धरनों में जाते हैं।

इसके बाद कई किसान संगठनों व उस महिला ने कंगना का कड़ा विरोध जताया था। बुजुर्ग महिला ने कंगना के खिलाफ अदालत में केस भी दायर किया हुआ है। किसानों पर टिप्पणी को लेकर कंगना के खिलाफ पंजाब में अलग-अलग जगह पर शिकायत भी दी गई थी। इसके अलावा पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ व कंगना के बीच भी ट्विटर पर तीखा वार हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनाई थी।

 

 

source link


Leave a Reply