Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर -पंजाब में कर्फ्यू जैसी सख्ती के आदेश, DGP दिनकर गुप्ता ने कहा- सिर्फ इमरजेंसी में ही घरों से बाहर निकलें
Former Punjab DGP Dinkar Gupta appointed as NIA Chief

बड़ी खबर -पंजाब में कर्फ्यू जैसी सख्ती के आदेश, DGP दिनकर गुप्ता ने कहा- सिर्फ इमरजेंसी में ही घरों से बाहर निकलें

जालंधर : राज्य में लगातार फैलते कोराेना संक्रमण को रोकने के लिए पंजाब में कर्फ्यू जैसी सख्ती के आदेश दिए गए हैं। राज्य में 15 मई तक अभी सॉफ्ट लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान पुलिस को हिदायत की गई है कि वो यह सुनिश्चित करें कि 80 से 90% लोग घर के अंदर ही रहें। लोग तभी घर से बाहर निकलें, जब कोई मेडिकल कारण हो या फिर दूसरी कोई एमरजेंसी। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से बैठक का हवाला देते हुए DGP दिनकर गुप्ता ने सभी पुलिस कमिश्नर व SSP को यह आदेश जारी कर दिए हैं।

बिना पास वाले वाहन पुलिस करेगी ज़ब्त :-
पुलिस को हिदायत की गई है कि पैदल व साइकिल पर आवाजाही बेरोकटोक होगी। हालांकि अगर कोई कार या अन्य गाड़ी लेकर आता है तो उसे E-PASS लेना अनिवार्य है। अगर वह बिना पास के आया है तो उसकी गाड़ी जब्त की जाए।

प्राइवेट ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम को सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसमें कार्पोरेट ऑफिस, वकील, आर्किटेक्ट, चार्टेड अकाउंटेंट्स आदि शामिल हैं। इसके अलावा बैंकों में भी सिर्फ तय घंटों के बीच ही काम हो सकेगा।

सिर्फ जरुरी व् मंजूरशुदा दुकानें ही खुलें :-
पुलिस को यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनके अधिकार क्षेत्र में सिर्फ जरूरी व मंजूरशुदा दुकानें ही खुलें। किराना, ग्रॉसरी शॉप, सब्जी व फ्रूट मंडी, बैंक व रेहड़ी के बाहर होने वाली भीड़ को रोकना भी पुलिस की ड्यूटी है। इसके अलावा गैरजरूरी सभी दुकानें व आउटलेट्स बंद करवा जाएं।

 

source link


Leave a Reply