Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस दो रूट्स पर होंगी बंद, जानिए क्या है वजह
India's first private train Tejas Express will be closed on two routes, know what is the reason

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस दो रूट्स पर होंगी बंद, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली (सनी ): देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस इन दिनों यात्रियों की कमी का सामना कर रही है। यात्री न मिलने की वजह से दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें कि यह तेजस को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा संचालन किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली तेजस एक्सप्रेस का ऑपरेशन आगामी 23 नवंबर से तो अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन आगामी 24 नवंबर से बंद होगा।

इन दोनों रूटों पर चलने वाली रेलवे की अन्य ट्रेनों में यात्रियों की संख्या की समीक्षा करने के बाद आईआरसीटीसी तेजस को फिर से चलाने पर कोई फैसला करेगा।बता दें कि इस ट्रेन में कुल 736 सीटें हैं, लेकिन इस समय इसमें से केवल 25-40 फीसदी सीटें ही बुक हो रही थीं। जबकि लॉकडाउन से पहले इसमें 50 से 80 फीसदी तक सीटें बुक हो जाती थीं।

 

source link


Leave a Reply