Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing रोज सुबह उठकर Meditation करने से मिलेंगे ये फायदे

रोज सुबह उठकर Meditation करने से मिलेंगे ये फायदे

लाइफस्टाइल : आज की तेज-तर्रार जिंदगी में स्ट्रेस और एंग्जायटी आम बात हो गई है। इसलिए डेली रूटीन में कुछ ऐसा शामिल करना चाहिए, जो इन्हें कंट्रोल करने में मदद करे। ऐसे में मेडिटेशन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप रोज सुबह सिर्फ 10 मिनट भी मेडिटेशन करते हैं, तो इससे आपके शारीरिक, मानसिक और इमोशनल हेल्थ को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करने के फायदों के बारे में।

रोज 10 मिनट मेडिटेशन करने के फायदे

तनाव कम करता है
मेडिटेशन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह स्ट्रेस को कम करता है। रोज सुबह 10 मिनट ध्यान करने से कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का लेवल कम होता है, जिससे आप दिनभर शांत और स्ट्रेस-फ्री महसूस करते हैं।

फोकस बढ़ाता है
मेडिटेशन करने से मन की भटकन कम होती है और फोकस बढ़ती है। यह आपको काम या पढ़ाई में बेहतर परफॉर्म करने में मदद करता है।

इमोशनल बैलेंस सुधारता है
मेडिटेशन आपको अपनी इमोशन को बेहतर ढंग से समझने और कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे चिड़चिड़ापन, गुस्सा और नेगेटिव विचार कम होते हैं।

नींद की क्वालिटी सुधारता है
अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो मेडिटेशन आपकी मदद कर सकता है। रोज सुबह ध्यान करने से मन शांत होता है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
मेडिटेशन शरीर को आराम देकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

इम्युनिटी बढ़ती है
तनाव कम होने से शरीर की इम्यून सिस्टम मजबूत होती है, जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।

सेल्फ अवेयरनेस बढ़ती है
मेडिटेशन आपको अपने विचारों, इमोशनस और रिएक्शन्स के लिए जागरूक बनाता है, जिससे आत्म-सुधार की प्रक्रिया तेज होती है।

डिप्रेशन से लड़ने में मददगार
नियमित मेडिटेशन करने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लक्षण कम होते हैं, क्योंकि यह दिमाग में हैप्पी हार्मोन्स का बैलेंस बनाए रखता है।

शांति और खुशी मिलती है
मेडिटेशन आपको अभी के पल में जीना सिखाता है, जिससे संतुष्टि और खुशी का अनुभव होता है

Disclaimer: इस लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Leave a Reply