Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing यूपी के इस गांव में 35 कुंवारी लड़कियां हो गई प्रेग्नेंट ? सामने आई ये वजह

यूपी के इस गांव में 35 कुंवारी लड़कियां हो गई प्रेग्नेंट ? सामने आई ये वजह

ट्रेंडिंग : आज के दौर में भी विभागीय लापरवाही के अनेक किस्से आपने सुने होंगे. वहीँ वाराणसी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर सरकारी विभागों की लापरवाही को उजागर किया है। वैसे तो हम अक्सर सरकारी विभागों की लापरवाही के बारे में सुनते रहते हैं, लेकिन इस बार जो गड़बड़ी की गई है, वो आपको हैरान कर देगी। रमना गांव की लगभग 35 से अधिक कुंवारी महिलाओं को आंगनबाड़ी की तरफ से एक मैसेज आता है, जिसमें उनको एक गर्भवती महिलाओं के तौर पर रजिस्टर कर दिया गया।

हालांकि इस मामले में शिकायत के पहले ही विभाग द्वारा डाटा डिलीट करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस भेजा गया है. मीडिया से बात करते हुए वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि वाराणसी के रमना गांव से जानकारी सामने आई कि वहां कुछ किशोरियों का रजिस्ट्रेशन गर्भवती महिला के तौर पर कर दिया गया था।

जब विभाग ने इस मामले की जांच की तो एक महिला का नाम सामने आया, जो आंगनवाड़ी में गर्भवती महिलाओं, बच्चों को पौष्टिक आहार देने के अलावा BLO का भी कार्य करती है। इसके योजना तहत आंगनबाड़ी महिलाएं घर-घर जाकर गांव में रहने वाले परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड और फॉर्म इकट्ठा करती हैं।

इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने गलती से आधार नंबर और सारे फॉर्म आपस में बदल गए। इस कारण ये गलती हो गई, हालांकि इसे तुरंत सुधार लिया गया और इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया गया।


Leave a Reply