Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में कल 27 नवंबर को रात 8 बजे होगी ब्लैकआउट और सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
  2. Story 2: WhatsApp का नया धमाकेदार फीचर: अब फोन स्विच ऑफ होने पर भी अपने आप जाएंगे मैसेज, 14 दिन पहले तक कर सकेंगे शेड्यूल
  3. Story 3: जालंधर में लक्की खोखा की ह/त्या के मामले में शिवसेना नेता सहित 3 गिरफ्तार
  4. Story 4: पंजाब में 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले : गुरप्रीत भुल्लर बने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर
  5. Story 5: BIG NEWS : अमृतसर में एक शख्स ने अपने दो कुत्तों और मां को गोली मारी , खुद को भी किया शूट
  6. Story 6: पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का एलान
  7. Story 7: जालंधर के श्रेयांश जैन ने पंजाब राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, हासिल किया प्रथम स्थान
  8. Story 8: अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला
  9. Story 9: HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
  10. Story 10: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp का नया धमाकेदार फीचर: अब फोन स्विच ऑफ होने पर भी अपने आप जाएंगे मैसेज, 14 दिन पहले तक कर सकेंगे शेड्यूल

अब किसी को जन्मदिन या सालगिरह की बधाई देने के लिए रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp ने नया 'Scheduled Messages' फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से आप 14 दिन पहले तक मैसेज, फोटो और वीडियो शेड्यूल कर सकते हैं—और खास बात यह है कि तय समय पर आपका फोन बंद होने पर भी मैसेज अपने आप डिलीवर हो जाएगा।

WhatsApp का नया धमाकेदार फीचर: अब फोन स्विच ऑफ होने पर भी अपने आप जाएंगे मैसेज, 14 दिन पहले तक कर सकेंगे शेड्यूल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

गैजेट्स न्यूज़ : अब किसी को जन्मदिन या सालगिरह की बधाई देने के लिए रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp ने नया 'Scheduled Messages' फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से आप 14 दिन पहले तक मैसेज, फोटो और वीडियो शेड्यूल कर सकते हैं—और खास बात यह है कि तय समय पर आपका फोन बंद होने पर भी मैसेज अपने आप डिलीवर हो जाएगा।

अक्सर किसी खास व्यक्ति को जन्मदिन या शादी की सालगिरह की बधाई सबसे पहले देने के लिए हमें रात 12 बजे तक जागना पड़ता है। लेकिन अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बेहद काम का नया फीचर 'Scheduled Messages' रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

इस नए फीचर की मदद से आप पहले से ही कोई भी मैसेज लिखकर उसकी तारीख और समय तय कर सकते हैं। सबसे बड़ी और खास बात यह है कि तय समय पर आपका स्मार्टफोन स्विच ऑफ हो या इंटरनेट से कनेक्ट न हो, तब भी आपका मैसेज अपने आप डिलीवर हो जाएगा।

फोटो-वीडियो शेड्यूल और टाइम लिमिट

मेटा का यह नया फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर पर्सनल और ग्रुप चैट के लिए उपलब्ध हो रहा है यूजर्स टेक्स्ट के साथ फोटो और वीडियो भी 10 मिनट से लेकर 14 दिन पहले तक शेड्यूल कर सकेंगे।

मैसेज शेड्यूल करने का तरीका

1. WhatsApp ओपन करें और संबंधित चैट पर जाएं

2. मैसेज या मीडिया टाइप करें

3. सेंड बटन को लॉन्ग-प्रेस करें और 'Schedule Message' चुनें

4. तारीख और समय सेट करें

शेड्यूल किए गए मैसेज को तय समय से पहले डिलीट किया जा सकता है और इनमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुरक्षा मिलती है [