Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: जालंधर में लक्की खोखा की ह/त्या के मामले में शिवसेना नेता सहित 3 गिरफ्तार
  2. Story 2: पंजाब में 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले : गुरप्रीत भुल्लर बने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर
  3. Story 3: BIG NEWS : अमृतसर में एक शख्स ने अपने दो कुत्तों और मां को गोली मारी , खुद को भी किया शूट
  4. Story 4: पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का एलान
  5. Story 5: जालंधर के श्रेयांश जैन ने पंजाब राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, हासिल किया प्रथम स्थान
  6. Story 6: अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला
  7. Story 7: HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
  8. Story 8: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  9. Story 9: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
  10. Story 10: जालंधर बना अयोध्या, जय सिया राम के जयकारों से हर भक्त का हृदय गूंजा

जालंधर में लक्की खोखा की ह/त्या के मामले में शिवसेना नेता सहित 3 गिरफ्तार

3 arrested, including a Shiv Sena leader, in connection with the murder of Lucky Khokha in Jalandhar

जालंधर में लक्की खोखा की ह/त्या के मामले में शिवसेना नेता सहित 3 गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर के मखदूमपुरा इलाके में गत देर शाम हुए लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि शिवसेना नेता नरिंदर थापर, दीपक राणा और गुड़िया को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी फतेहगढ़ साहिब से की गई है।

इस संबंध में डी.सी.पी. आदित्य वारियर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पनाह देने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दे मंगलवार देर शाम मखदूमपुरा इलाके में लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई थी। बता दें कि लक्की ठाकुर अपने घर के नजदीक किरयाने की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान तलवारों और तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे घेरकर पीछे से हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर तलवारों से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई मनमोहन सिंह ने इलाके के शिवसेना नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उक्त नेता के साथ उनके भाई की पुरानी रंजिश चल रही थी।