Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  2. Story 2: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
  3. Story 3: जालंधर बना अयोध्या, जय सिया राम के जयकारों से हर भक्त का हृदय गूंजा
  4. Story 4: जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
  5. Story 5: सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
  6. Story 6: पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना पुल धंसा, दो ट्रक फंसे
  7. Story 7: मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
  8. Story 8: जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक
  9. Story 9: पंजाब की सियासत में हलचल : क्या कांग्रेस में वापसी कर सकते है कैप्टन अमरिंदर सिंह !
  10. Story 10: ड्राइवर की रातों रात चमकी किस्मत : दिवाली बंपर लॉटरी का 12 करोड़ रुपये का निकला इनाम

पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Major breakthrough in Pathankot car-jacking case; main accused arrested

पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पठानकोट में गन पॉइंट पर महिंद्रा XUV-500 कार लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ में पुलिस ने एसयूवी-500 कार भी बरामद कर ली है। दूसरी ओर इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से दबोचा।

जानकारी के अनुसार 15 नवंबर की रात पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के पास डाउनटाउन इलाके से 4 बदमाशों ने हथियार के बल पर सफेद एसयूवी लूटी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर सुजानपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और सुरक्षा अलर्ट कर बहु-राज्य में आरोपियों की तलाश शुरू हुई थी।

पुलिस ने इस मामले कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी अमृतसर के पुनीत शर्मा उर्फ काका, गुरदासपुर के पवन उर्फ पानी और राहुल भट्टी उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने सुरजीत सिंह उर्फ शीना को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया।

बॉर्डर रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीना को गुजरात पुलिस की मदद से वडोदरा से दबोचा गया, जिसका 2013 का आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है। पुलिस वाहन के विवरण में बदलाव करने की आशंका समेत अन्य पहलुओं और संभावित आतंकी पहलू की भी जांच कर रही है।