Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
  2. Story 2: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  3. Story 3: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
  4. Story 4: जालंधर बना अयोध्या, जय सिया राम के जयकारों से हर भक्त का हृदय गूंजा
  5. Story 5: जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
  6. Story 6: सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
  7. Story 7: पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना पुल धंसा, दो ट्रक फंसे
  8. Story 8: मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
  9. Story 9: जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक
  10. Story 10: पंजाब की सियासत में हलचल : क्या कांग्रेस में वापसी कर सकते है कैप्टन अमरिंदर सिंह !

HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें

HP’s new cylinder, equipped with modern technology – discover its features

 HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जम्मू कश्मीर न्यूज़ : हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) गैस एजेंसी की ओर से ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नव्या रसोई गैस सिलेंडर लॉन्च किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कंपनी के नियुक्त पदाधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि यह सिलेंडर आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है और सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतर है। उन्होंने दावा किया कि आग लगने जैसी स्थिति में यह पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तरह ब्लास्ट नहीं होता, जिससे दुर्घटना के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

विनोद शर्मा ने बताया कि नव्या सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पारंपरिक लोहे के सिलेंडर के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत हल्का है। इसकी पारदर्शी बॉडी होने के कारण उपभोक्ता आसानी से देख सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस शेष है। इसके अलावा यह जंगरोधी है और इसे उठाना तथा एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना भी काफी आसान है। इसमें 10 किलोग्राम LPG गैस की क्षमता है।

उन्होंने बताया कि इस सिलेंडर की कीमत 4800 रुपये निर्धारित की गई है। इसकी एक और विशेषता यह है कि उपभोक्ताओं को रिफिल के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और बुकिंग के बाद 90 मिनट के भीतर रिफिल उपलब्ध करवाने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए OTP देने की आवश्यकता नहीं होगी।

विनोद शर्मा ने स्पष्ट किया कि नव्या सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं के लिए रिफिल करवाने की कोई निश्चित समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर दो, तीन या पांच दिन में खत्म होता है तो वह अपनी जरूरत के अनुसार रिफिल प्राप्त कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीक से लैस इस सिलेंडर का लाभ उठाएं।