Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: BIG NEWS : अमृतसर में एक शख्स ने अपने दो कुत्तों और मां को गोली मारी , खुद को भी किया शूट
  2. Story 2: पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का एलान
  3. Story 3: जालंधर के श्रेयांश जैन ने पंजाब राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, हासिल किया प्रथम स्थान
  4. Story 4: अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला
  5. Story 5: HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
  6. Story 6: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  7. Story 7: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
  8. Story 8: जालंधर बना अयोध्या, जय सिया राम के जयकारों से हर भक्त का हृदय गूंजा
  9. Story 9: जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
  10. Story 10: सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का एलान

Announcement of an alliance between the BJP and the Shiromani Akali Dal in Punjab

पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का एलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस वार्ता में इसका एलान किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की रिपोर्ट्स के अनुसार, गठबंधन में शिरोमणि अकाली दल 'बड़े भाई' की भूमिका में रहेगा और मुख्यमंत्री पद का चेहरा अकाली दल से होने की बात कही गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बादल साहब के नेतृत्व में, अकाली दल हमारा सबसे पुराना सहयोगी रहा है। हमने साथ मिलकर कई चुनाव लड़े हैं जिसमें जीत और हार दोनों देखी हैं, फिर भी हमारा रिश्ता अटूट रहा है। आज, इस साझेदारी को फिर से शुरू किया जा रहा है, जिससे हमें बहुत खुशी है। NDA के हिस्से के रूप में, भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल जब आगामी चुनावों की तैयारी कर रहे हैं, तो हम पंजाब के लिए एक घोषणापत्र जारी करेंगे, जिसमें कई अहम मुद्दों को शामिल किया जाएगा..."

अकाली दल हमारा सबसे पुराना साथी रहा है। छह साल बाद एक बार फिर से शिअद की एनडीए गठबंधन में वापसी हुई है। शाह ने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव करेगी। पंजाब में एनडीए की सरकार बनाएंगे।

पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं, पीएम मोदी ने शिअद और भाजपा के गठबंधन को लेकर X पर पोस्ट किया। प्रधानमंत्री ने कहा पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए! मुझे बेहद खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर एनडीए परिवार में लौट आया है और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर। हमारा गठबंधन स्वाभाविक है। यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जनहितैषी शासन मिले और राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।