Skip to content

क्या ‘गायब’ होने वाले हैं मोबाइल टावर ? Elon Musk की Starlink ने किया कमाल

क्या ‘गायब’ होने वाले हैं मोबाइल टावर ? Elon Musk की Starlink ने किया कमाल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

टेक्नोलॉजी : टेक्नोलॉजी दिन ब दिन बहुत एडवांस होती जा रही है। Elon Musk की Starlink ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि अब मोबाइल टावर भी ‘गायब’ होने वाले हैं। दरअसल कंपनी ने डायरेक्ट-टू-सेल सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के लॉन्च की घोषणा की है। यह एडवांस टेक्नोलॉजी ट्रेडिशनल मोबाइल टावर्स को दरकिनार करते हुए सीधे स्मार्टफोन को सैटेलाइट से जोड़ सकती है। इस पहल का उद्देश्य उन क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी को लाना है, जहां रेगुलर नेटवर्क कवरेज नहीं है।

स्टारलिंक काफी तेजी से अपने सैटेलाइट नेटवर्क को और भी ज्यादा मजबूत कर रहा है। स्टारलिंक ने यह भी कंफर्म किया है कि वह कई बड़े टेलीकॉम कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। इस घोषणा को एलन मस्क ने भी शेयर किया है।

यह टेक्नोलॉजी गेम-चेंजर मानी जा रही है क्योंकि यह रेगुलर सेल टावरों के बिना सैटेलाइट और स्मार्टफोन के बीच सीधा कनेक्शन बना सकती है। ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में भी इस टेक्नोलॉजी कि मदद से आपको शानदार कनेक्टिविटी मिलेगी। 2025 तक टेक्स्टिंग, कॉलिंग और डेटा सर्विस के लिए इसे और बेहतर किए जाने की प्लानिंग चल रही है। स्पेसएक्स का ये सिस्टम मोबाइल नेटवर्क और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी को जोड़ता है, जिससे यूजर्स को किसी खास हार्डवेयर या ऐप की जरूरत नहीं होती।