Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: BIG NEWS : अमृतसर में एक शख्स ने अपने दो कुत्तों और मां को गोली मारी , खुद को भी किया शूट
  2. Story 2: पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का एलान
  3. Story 3: जालंधर के श्रेयांश जैन ने पंजाब राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, हासिल किया प्रथम स्थान
  4. Story 4: अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला
  5. Story 5: HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
  6. Story 6: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  7. Story 7: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
  8. Story 8: जालंधर बना अयोध्या, जय सिया राम के जयकारों से हर भक्त का हृदय गूंजा
  9. Story 9: जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
  10. Story 10: सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

BIG NEWS : अमृतसर में एक शख्स ने अपने दो कुत्तों और मां को गोली मारी , खुद को भी किया शूट

In Amritsar, a man shot his two dogs and his mother, then shot himself.

BIG NEWS : अमृतसर में एक शख्स ने अपने दो कुत्तों और मां को गोली मारी , खुद को भी किया शूट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर : अमृतसर के जुझार सिंह एवेन्यू में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई । एक 50 वर्षीय व्यक्ति, हरप्रीत सिंह, ने कथित तौर पर पहले अपने दो कुत्तों को गोली मारी, फिर अपनी मां की हत्या कर दी और अंत में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में कुल दो लोगों और दो कुत्तों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह करीब सात साल पहले इंग्लैंड से भारत लौटा था। मंगलवार दोपहर हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत सिंह नशे का आदी था। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। परिजनों के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। पारिवारिक परिस्थितियों और उसकी आदतों के कारण घर में तनाव का माहौल रहने की बात भी सामने आई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हरप्रीत सिंह ने वारदात को अंजाम देने के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया, वह उसके पास कहां से आया।