Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में कल 27 नवंबर को रात 8 बजे होगी ब्लैकआउट और सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
  2. Story 2: WhatsApp का नया धमाकेदार फीचर: अब फोन स्विच ऑफ होने पर भी अपने आप जाएंगे मैसेज, 14 दिन पहले तक कर सकेंगे शेड्यूल
  3. Story 3: जालंधर में लक्की खोखा की ह/त्या के मामले में शिवसेना नेता सहित 3 गिरफ्तार
  4. Story 4: पंजाब में 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले : गुरप्रीत भुल्लर बने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर
  5. Story 5: BIG NEWS : अमृतसर में एक शख्स ने अपने दो कुत्तों और मां को गोली मारी , खुद को भी किया शूट
  6. Story 6: पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का एलान
  7. Story 7: जालंधर के श्रेयांश जैन ने पंजाब राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, हासिल किया प्रथम स्थान
  8. Story 8: अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला
  9. Story 9: HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
  10. Story 10: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में कल 27 नवंबर को रात 8 बजे होगी ब्लैकआउट और सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर 27 नवंबर को रात 8 बजे पंजाब के सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान दो मिनट तक चेतावनी सायरन बजेगा और निर्धारित इलाकों में गैर-जरूरी लाइटें बंद रहेंगी।

पंजाब में कल 27 नवंबर को रात 8 बजे होगी ब्लैकआउट और सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों और सिविल डिफेंस की क्षमता परखने के लिए शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को रात 8:00 बजे पंजाब के सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

मॉक ड्रिल की प्रमुख प्रक्रिया

ड्रिल की शुरुआत: अभ्यास शुरू होने के संकेत के रूप में दो मिनट तक उतार-चढ़ाव वाली तेज आवाज में चेतावनी सायरन बजाया जाएगा।

ब्लैकआउट क्षेत्र: डिप्टी कमिश्नरों द्वारा निर्धारित इलाकों में ब्लैकआउट किया जाएगा। इन क्षेत्रों के निवासियों को गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी।

बचाव एवं राहत अभ्यास: मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने, खोज एवं बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा ट्रैफिक और भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास किया जाएगा।

ऑल क्लियर संकेत: अभ्यास समाप्त होने पर दो मिनट तक लगातार एक ही सुर में सायरन बजाकर 'ऑल क्लियर' का संकेत दिया जाएगा।

आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यह एक नियमित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल है, इसलिए सायरन की आवाज सुनकर घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। निर्धारित ब्लैकआउट क्षेत्रों के निवासियों से प्रशासन का सहयोग करने और ड्रिल के दौरान गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने का अनुरोध किया गया है।