Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
  2. Story 2: जालंधर बना अयोध्या, जय सिया राम के जयकारों से हर भक्त का हृदय गूंजा
  3. Story 3: जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
  4. Story 4: सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
  5. Story 5: पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना पुल धंसा, दो ट्रक फंसे
  6. Story 6: मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
  7. Story 7: जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक
  8. Story 8: पंजाब की सियासत में हलचल : क्या कांग्रेस में वापसी कर सकते है कैप्टन अमरिंदर सिंह !
  9. Story 9: ड्राइवर की रातों रात चमकी किस्मत : दिवाली बंपर लॉटरी का 12 करोड़ रुपये का निकला इनाम
  10. Story 10: पंजाब के पठानकोट में बंदूक की नोक पर एक्सयूवी कार की लूट की वारदात

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

Khadur Sahib MP Amritpal Singh attended his grandmother's funeral.

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए । तीन घंटे की पैरोल पर आए अमृतपाल सिंह ने अपनी दादी के अंतिम दर्शन किए। लंबे समय बाद परिवार के बीच पहुंचे अमृतपाल सिंह दादी को आखिरी बार देखकर भावुक हो गए। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने नम आंखों से चरण कौर को अंतिम विदाई दी।

इस दाैरान उनके समर्थकों का हजूम उमड़ पड़ा। अमृतपाल ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। इस दाैरान सुरक्षा का कड़ा घेरा रहा। सांसद को दोपहर तीन बजे तक की पैरोल मिली थी।अंतिम संस्कार के तुरंत बाद पुलिस अमृतपाल को लेकर गाड़ी में बैठाकर रवाना हो गई।

अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाया गया था। शनिवार सुबह उनकी फ्लाइट श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया गया, जहां दादी के अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई थीं। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और बड़ी संख्या में समर्थकों ने शामिल होकर चरण कौर को श्रद्धांजलि दी।