Skip to content

वैष्णो देवी में बड़ा हादसा, अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन में पांच की मौत, 10 अन्य घायल

वैष्णो देवी में बड़ा हादसा, अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन में पांच की मौत, 10 अन्य घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कटरा : जम्मू और कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास मंगलवार को भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। यहाँ भूस्खलन में कम से कम पाँच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुँच गए। शवों और घायलों को कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने X पर एक पोस्ट में कहा, “अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव अभियान जारी है। जय माता दी।” भूस्खलन और लगातार बारिश ने क्षेत्र में रेल सेवाओं को भी प्रभावित किया है।

अधिकारियों ने बताया कि चक्की नदी में मिट्टी के कटाव और अचानक आई बाढ़ के कारण पठानकोट कैंट और कंदरोरी के बीच डाउन लाइन पर यातायात बाधित होने के कारण 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।