Skip to content

जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा

जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जम्मू-कश्मीर : प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की गोंडोला सेवा 25 जून से फिर से प्रारंभ होने जा रही है। करीब एक महीने तक बंद रहने के बाद सेवा बहाल होने से पर्यटकों के साथ-साथ पर्यटन पर निर्भर स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि 25 मई को तकनीकी खराबी के कारण गंडोला सेवा को बंद कर दिया गया था। खराबी के चलते 300 से अधिक पर्यटक बीच हवा में फंस गए थे, जिसके बाद केबल कार निगम, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़ा रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला था। गंडोला सेवा बंद रहने का असर गुलमर्ग के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा। इससे स्थानीय गाइड, घोड़ा संचालक, फोटोग्राफर, होटल व्यवसायी और पर्यटन से जुड़े अन्य लोगों की आय प्रभावित हुई।

फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था और सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इसके बाद से ही तकनीकी खामी को दूर करने का काम शुरू किया गया था। अधिकारियों के अनुसार तकनीकी विशेषज्ञों ने खराबी को पूरी तरह दूर कर लिया है और सभी सुरक्षा मानकों की जांच के बाद सेवा को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी गई है।