Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
  2. Story 2: सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
  3. Story 3: पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना पुल धंसा, दो ट्रक फंसे
  4. Story 4: मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
  5. Story 5: जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक
  6. Story 6: पंजाब की सियासत में हलचल : क्या कांग्रेस में वापसी कर सकते है कैप्टन अमरिंदर सिंह !
  7. Story 7: ड्राइवर की रातों रात चमकी किस्मत : दिवाली बंपर लॉटरी का 12 करोड़ रुपये का निकला इनाम
  8. Story 8: पंजाब के पठानकोट में बंदूक की नोक पर एक्सयूवी कार की लूट की वारदात
  9. Story 9: पंजाब में बड़ी चोरी : गैस कटर से ज्वेलर्स का ताला काटकर 20 तोला सोना किया चोरी
  10. Story 10: जालंधर के श्रेयांश जैन ने पंजाब राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान

सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

MP Amritpal Singh released from Dibrugarh Jail: Will attend grandmother's funeral

सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर निकले हैं। पंजाब पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा में असम से लेकर दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से फिर सांसद शनिवार को पंजाब आएंगे और अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह की दादी का 8 नवंबर को निधन हो गया था। अमृतपाल को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 21 नवंबर को दोपहर 12 से तीन बजे के बीच का समय दिया गया है। हम सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें प्रेस से बात करने की भी अनुमति दी जाए।

पुलिस अमृतपाल सिंह के गांव पहुंचने के मद्देनजर विशेष सुरक्षा इंतजाम कर रही है। डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल को अंतिम संस्कार में शामिल करवाने के लिए असम से पंजाब लाया जा रहा है। उन्हें लाने और वापस ले जाने पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे, यह राशि परिवार ने पंजाब सरकार के पास जमा करवाई है।