Monday, 23 November 2026
jammu kashmir news
HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
जम्मू कश्मीर न्यूज़ : हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) गैस एजेंसी की ओर से ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नव्या रसोई गैस सिलेंडर लॉन्च किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कंपनी के नियुक्त पदाधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि यह सिलेंडर आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है और सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतर है। उन्होंने दावा किया कि आग लगने जैसी स्थिति में यह पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तरह ब्लास्ट नहीं होता, जिससे दुर्घटना के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
विनोद शर्मा ने बताया कि नव्या सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पारंपरिक लोहे के सिलेंडर के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत हल्का है। इसकी पारदर्शी बॉडी होने के कारण उपभोक्ता आसानी से देख सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस शेष है। इसके अलावा यह जंगरोधी है और इसे उठाना तथा एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना भी काफी आसान है। इसमें 10 किलोग्राम LPG गैस की क्षमता है।
उन्होंने बताया कि इस सिलेंडर की कीमत 4800 रुपये निर्धारित की गई है। इसकी एक और विशेषता यह है कि उपभोक्ताओं को रिफिल के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और बुकिंग के बाद 90 मिनट के भीतर रिफिल उपलब्ध करवाने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए OTP देने की आवश्यकता नहीं होगी।
विनोद शर्मा ने स्पष्ट किया कि नव्या सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं के लिए रिफिल करवाने की कोई निश्चित समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर दो, तीन या पांच दिन में खत्म होता है तो वह अपनी जरूरत के अनुसार रिफिल प्राप्त कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीक से लैस इस सिलेंडर का लाभ उठाएं।