Skip to content

अमरीक नगर मे जिंदल निवास पर विधायक रमन आरोड़ा व दिनेश ढल्ल के नेतृत्व मे किया विशाल बैठक का आयोजन

Organized a huge meeting under the leadership of MLA Raman Arora and Dinesh Dhall at Jindal residence in Amrik Nagar
Organized a huge meeting under the leadership of MLA Raman Arora and Dinesh Dhall at Jindal residence in Amrik Nagar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
विशेष तौर पर ट्रांसपोर्ट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक अमृतपाल सिंह, आप के पंजाब सचिव गुरदेव सिंह संधू, शेखर जिम्मी कालिया, तरूणपाल सिंह, कीमती भगत, निम्मा लाहौरिया, विशाल गिल हुए उपस्थित जालंधर सैट्रंल में जिंदल परिवार ने समर्थकों व इलाका निवासियों सहित पकड़ा 'आप' का झाडू जालंधर ( 27 अप्रैल ) : जालंधर केंद्रीय के अधीन वार्ड नंबर 56 में विधायक रमन आरोडा व दिनेश ढल्ल के नेतृत्व में जिंदल निवास पर एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विशेष तौर पर ट्रांसपोर्ट मंत्री स.लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक बाघापुराना से स. अमृतलाल सिंह, आप के पंजाब सचिव गुरदेव सिंह संधू, जिम्मी शेखर कालिया,‌ स.तरूणपाल सिंह, कीमती भगत, निर्मल सिंह निम्मा लाहौरिया, विशाल गिल उपस्थित हुए। आम आदमी पार्टी की नीतियों और पंजाब की भगवंत मान सरकार की कार्यप्रणाली से प्रभावित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समर्थक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का 'आप में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन आरोडा व जालंधर नार्थ के इंचार्ज दिनेश‌ ढल्ल की अगुवाई में पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर व और बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमृतपाल व आम आदमी पार्टी के पंजाब सचिव गुरदेव सिंह संधू की मौजूदगी में जिंदल परिवार ने बड़ी संख्या में समर्थकों और हलके के गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से आम आदमी पार्टी का दमन थाम लिया। बैठक का शुभारंभ वार्ड इंचार्ज स. तरूण पाल सिंह की और से किया गया।उन्होने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवार सुशील रिंकू को एक- एक वोट देकर भारी अंतर से जीत दर्ज कराने का आह्वान किया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट मंत्री सरदार लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस बार मतदाताओं को सिर्फ जीत के लिए नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिए। मंत्री भुल्लर ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के सफल नेतृत्व में स्कूलों की नुहार बदल कर रख दी है। शिक्षा के स्तर को उन्नत किया है। लोगों को मुफ्त बिजली के कारण आज बिल जीरो आ रहा है । उन्होंने कहा कि सरकार ने हेल्थ के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। लोगों को घर द्वार हेल्थ सेवाएं देने के लिए मोहल्ला क्लिनिक खोले गए हैं। मंत्री भुल्लर के अनुसार इतना तो तय है कि सरकार ने जो बदलाव एक साल के भीतर पंजाब में लाए हैं और लोगों को शिक्षा, रोजगार, हेल्थ के क्षेत्र में जो काम किए हैं, उन्हें देखते हुए अभी से यह तय हो गया है कि सुशील रिंकू भारी मतों से विजयी होंगें। उन्होंने जनता से आप सरकार के काम की बुनियाद पर वोट देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव की जीत 2024 के आम चुनावों में आप की बड़ी जीत की आधारशिला होगी । इस अवसर लक्की जिंदल, गोल्डी जिंदल, जतिंदर काला, महिंदर पाल, सोहन लाल, राज कुमार शर्मा, गौरव शर्मा, शंकर जी, डाक्टर सेठी, डाक्टर कुमार, सरवन लाहौरिया, राजू लाहौरिया, प्रेम सागर, बिट्टू, अमित शर्मा, लखबीर सिंह लक्खा, रमेश राणा, बलविंदर परिंदा, विनय शाह, मिंटू, राजीव कुमार, विपणन भारद्वाज, नितिन भारद्वाज, लाडी जी, ललित कुमार, कुलविंदर विक्की रैयात, धरमिंदर सन्नी, कर्ण कुमार, टीटा, बंबई सौंधी, बंटी चौहान, अजय कुमार, अंकुर गिल, धरमिंदर कुमार, रवि कुमार, नीरज चौरसिया, दिनेश कुमार काला, रोबिन कुमार, गुल्लू, न्यू अमरीक नगर से हरीश कुमार, जतिंदर कुमार,सन्नी, कमल, सुरेश, रिशु भाटिया, अभि, साजू, वैभनव, गरोवर, शानू, अमरजीत सिंह, कुश, शुशांत, हनी, कुश, वंश, मानव, सन्नी, रज्जत, विशाल, हिमांशु, अर्जुन, वासु, कमल, धर्मपाल आदि सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में‌ शामिल हुए। [metaslider id=25498]