Skip to content

पंजाब कैबिनेट मीटिंग में अहम फैसले, ड्रग लैबों में भर्ती किए जाएंगे पक्के मुलाजिम

Important decisions in Punjab cabinet meeting, permanent employees will be recruited in drug labs
Important decisions in Punjab cabinet meeting, permanent employees will be recruited in drug labs
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। सीएम भगवंत मान ने बताया कि मीटिंग में फैसला किया गया है कि पंजाब में नशा खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान को जमीनी स्तर पर कामयाब करने के लिए ड्रग लैबोरेटरियों में पक्के मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे। इसके साथ पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) और स्पोर्ट्स विभाग में भी नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 1 मई से मजदूरों को सरकार तोहफा देने जा रही है। अब यदि किसी किसान की फसल खराब होती है तो उसके लिए किसान के साथ-साथ उस खेत में मजदूरी करने वाले मजदूरों को भी 10 फीसदी मुआवजा सरकार देगी। अधिक से अधिक मजदूरों को रजिस्टर्ड करवाने के लिए काम शुरू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पंजाब की सड़कों का बुरा हाल है। हर सड़क पर टोल प्लाजे बना रखे हैं, लेकिन सड़कें टूटी पड़ी हैं। सबसे पहले टोल प्लाजे खत्म किए जाएंगे। इसके बाद सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोगों को राहत देने के लिए आप सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। [metaslider id=25498]