Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: MP अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की अंतरिम जमानत
  2. Story 2: जालंधर के फुटबॉल चौक पर तेज रफ्तार बस ने रेड लाइट पर खड़ी तीन गाड़ियों को मारी टक्कर
  3. Story 3: असम में दर्दनाक सड़क हादसा : मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों मौत
  4. Story 4: जालंधर सेंट्रल , नार्थ , और कैंट को मिले आप पार्टी के उमीदवार
  5. Story 5: पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर AAP पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी List की जारी
  6. Story 6: जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जारी किये सख्त आदेश, पढ़े जानकारी
  7. Story 7: दूध हुआ महंगा : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, जाने नई कीमते
  8. Story 8: संगरूर में पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, तीन की मौत
  9. Story 9: जालंधर में टू ब्लेंड कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवको पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही
  10. Story 10: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार

जालंधर के फुटबॉल चौक पर तेज रफ्तार बस ने रेड लाइट पर खड़ी तीन गाड़ियों को मारी टक्कर

A speeding bus rammed into three vehicles stopped at a red light at Jalandhar’s Football Chowk.

जालंधर के फुटबॉल चौक पर तेज रफ्तार बस ने रेड लाइट पर खड़ी तीन गाड़ियों को मारी टक्कर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर के फुटबॉल चौक पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बस ने रेड लाइट पर खड़ी कई गाड़ियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्विफ्ट और ब्रेजा समेत तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद चौक पर भारी जाम लग गया और वाहन चालकों को करीब आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी देते हुए एक कार चालक ने बताया कि वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह फुटबॉल चौक की रेड लाइट पर खड़ा था। तभी पीछे से आई बस ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी और आगे खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को काबू कर लिया और उसके खिलाफ जमकर हंगामा किया।

वहीं, बस चालक ने सफाई देते हुए कहा कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। दूसरी तरफ, मौके पर मौजूद लोगों ने इस दावे को नकारते हुए आरोप लगाया कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। पीड़ित वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।