Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के PAP की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले , गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर दी धमकी
Khalistani slogans were found written on the walls of Jalandhar's PAP, Gurpatwant Singh Pannu issued a video threat

जालंधर के PAP की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले , गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर दी धमकी

जालंधर : बड़ी खबर है कि आज जालंधर के PAP की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थन के नारे लिखे मिले है , जिस बारे में SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर CM समेत पंजाब पुलिस को धमकी भी दी है । बता दे कि पन्नू ने अपने खालिस्तानी समर्थकों से आज पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) परिसर में दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखवा दिए।

इसकी बाकायदा वीडियोग्राफी करवाने के बाद विदेश में बैठे पन्नू ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडलर पर जारी करते हुए धमकी दी है। उसने धमकी दी है कि जिन हाथों से दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखवाए गए हैं, वह रॉकेट लॉन्चर भी चलाना जानते हैं। हम चाहते तो वह भी चला देते। आज जो काम किया है, यह रेफरेंडम का हिस्सा है।

पन्नू ने कहा कि जिस पीएपी की दीवार पर आज खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखवाए गए है यह वही स्थान है जहां पर खालिस्तान की बब्बर फोर्स के मुखिया जनरल लाभ सिंह ने सिखों के कातिल रिबैरो पर गोलियां चलाई थीं।

उसने मुख्यमंत्री भगवंत मान व विधायक मनदीप सिंह सिद्धू को चेतावनी दी है । पन्नू ने कहा कि उन्होंने संगरूर में उनके नारे लिखने वाले कुछ लोगों को पकड़वाया है। भगवंत मान व मनदीप ने ऐसा करके ठीक नहीं किया है। वहीँ उसने वीडियो में धमकी देते हुए कहा कि पीएपी कॉम्प्लेक्स की जिस दीवार पर स्लोगन लिखे गए हैं, वह एक नंबर गेट है और वहां से तमाम पुलिस अधिकारी अपनी गाड़ियों से आते जाते हैं।

वहीँ पंजाब पुलिस के पीएपी परिसर के बाहर गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा खालिस्तानी स्लोगन लिखवाना पुलिस की निगरानी पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। हालांकि पुलिस मुलाजिमों ने स्लोगन पर नीले रंग से पेंट कर दिया है ।


Leave a Reply