Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में 4 दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी,  इन जिलों के लोग रहे सावधान

पंजाब में 4 दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, इन जिलों के लोग रहे सावधान

पंजाब : पंजाब में मौसम ने करवट बदली है। जालंधर सहित कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। इसी बीच आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब में 4 दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

24 अगस्त को लेकर पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, रूपनगर, नवांशहर, गुरदासपुर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 25 अगस्त को होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर और पठानकोट में येलो अलर्ट जारी रहेगा और 26 व 27 अगस्त को भी पंजाब के कई इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

वहीं भारी बारिश के कारण पंजाब में हालात खराब हो सकते हैं क्योंकि डैम और दरियाओं में जलस्तर बढ़ा हुआ है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बारिश के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ डैंम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, मोगा इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं।


Leave a Reply