Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

पंजाब : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार लुधियाना रीजन के करीब 1.20 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया जिनमें से 95.70 प्रतिशत सफल रहे हैं। ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर लुधियाना रीजन को देशभर में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है।

विद्यार्थी अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ उमंग एप पर भी देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही स्कूल प्रिंसिपल्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल स्तर पर भी टॉपर्स घोषित न करें।

इस वर्ष सीबीएसई ने पहली बार कक्षा 10वीं की परीक्षा डबल बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की। पहला बोर्ड एग्जाम जो अनिवार्य था, 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया। वहीं, दूसरा बोर्ड एग्जाम 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा जो पूरी तरह से वैकल्पिक रहेगा।

सेशन-2 परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम तीन विषयों में सुधार का अवसर दिया जाएगा। वहीं, दो विषयों में असफल विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें सेशन-2 परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। यदि कोई छात्र तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे वर्ष 2027 में मुख्य परीक्षा देनी होगी।


Leave a Reply