Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

पंजाब : पंजाब के लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात हुई है। न्यू पंजाब माता नगर इलाके की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर पिछले कई वर्षों से अप्राकृतिक यौन शोषण और बर्बरता का आरोप लगाया है। पति की दरिंदगी इस कदर बढ़ गई कि उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बीयर की खाली बोतल डाल दी। आरोपी ने हैवानियत की हदें पार तो की है और पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना दुगरी पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

करीब 18 साल पहले हुई इस शादी में प्रताड़ना का दौर लंबे समय से जारी था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2008 में विवाह के बाद शुरुआती कुछ साल ठीक रहे, लेकिन 2013 के बाद से पति की मानसिक स्थिति और हरकतें बदलने लगीं। वह लगातार महिला पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला ने लोक-लाज और अपने दो बेटों के भविष्य की खातिर वर्षों तक इस जुल्म को सहन किया, लेकिन पति की हैवानियत कम होने के बजाय बढ़ती चली गई।

वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी अपनी पत्नी की मजबूरी का फायदा उठाता था। जब भी पत्नी घर के खर्चे के लिए पैसे मांगती, तो आरोपी उसे अपनी घिनौनी मांगों को मानने के लिए मजबूर करता। मना करने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता था। बीते 6 अप्रैल की रात को हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं। नशे में धुत आरोपी ने पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके निजी अंगों में बीयर की बोतल डाल दी। दर्द से कराहती पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन पत्थर दिल पति को जरा भी तरस नहीं आया।

इस नरक भरी जिंदगी से छुटकारा पाने के लिए पीड़िता ने एक साहसी कदम उठाया। जब उसने अपनी मां को इस आपबीती के बारे में बताया, तो सबूतों के अभाव में बात न बनने की आशंका जताई गई। इसके बाद पीड़िता ने 6 अप्रैल को अपने बेडरूम के पर्दे के पीछे मोबाइल कैमरा छिपाकर फिट कर दिया। कैमरे में कैद हुई पति की दरिंदगी की तस्वीरों ने उसकी पोल खोल दी। सात अप्रैल को जब पति ने उसे घर से निकाला, तो वह घायल अवस्था में अपने मायके पहुंची और अस्पताल में इलाज कराने के बाद थाना दुगरी में शिकायत दर्ज कराई।


Leave a Reply