Latest news
CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा

जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर के श्याम नगर इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुए जोरदार ब्लास्ट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान का लोहे का गेट उखड़कर बाहर जा गिरा और कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, किराए के कमरे में रहने वाले कुछ युवक बड़े गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में अवैध रूप से गैस भरने और चोरी करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान गैस लीक होने से भीषण विस्फोट हो गया। घटना के समय एक युवक आग की चपेट में आ गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका घनी आबादी वाला है और पास ही रेलवे लाइन भी है। अगर आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां लंबे समय से अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा था और अक्सर गैस की बदबू भी आती थी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कमरे से चार गैस सिलिंडर, गैस रिफिलिंग पाइपें और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (ताैल मशीन) बरामद किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है कि बिना वेरिफिकेशन के कमरा कैसे किराए पर दिया गया। साथ ही फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।


Leave a Reply