Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत

बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत

लुधियाना : वैसाखी के दिन दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। दुगरी रोड स्थित करतार नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बैसाखी के पावन पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक दर्दनाक हादसे में गुरु घर के अनन्य सेवक की जान चली गई।

बैसाखी के अवसर पर ली थी चोला साहिब की सेवा
मंगलवार की सुबह निशान साहिब का चोला बदलने की पवित्र सेवा के दौरान क्रेन की लोहे की तार अचानक टूट गई, जिससे सेवादार मनिंदर सिंह करीब 60 फीट की ऊंचाई से सीधा फर्श पर आ गिरे। सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके और सिख संगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक मनिंदर सिंह (40) के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनिंदर पिछले 12 वर्षों से पूरी श्रद्धा के साथ गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा निभा रहे थे। हर संक्रांति और बैसाखी के अवसर पर चोला साहिब बदलने की मुख्य जिम्मेदारी उन्हीं की होती थी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वे हमेशा की तरह बड़े उत्साह के साथ घर से सेवा के लिए निकले थे।

पलक झपकते ही हो गया हादसा
मनिंदर ने सफलतापूर्वक 80 फीट की ऊंचाई पर जाकर नया चोला चढ़ा दिया था और अंतिम गांठ बांध ही रहे थे कि जिस क्रेन (लिफ्ट) के सहारे वे ऊपर टिके थे, उसकी तार अचानक टूट गई । पलक झपकते ही मनिंदर नीचे आ गिरे और मौके पर मौजूद संगत में चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में मनिंदर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाई गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मनिंदर निस्वार्थ भाव से गुरु सेवा में लीन रहता था, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि बैसाखी के दिन की यह सेवा उसकी जीवन की आखिरी सेवा बन जाएगी।


Leave a Reply