Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing महिला ने पांच बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर किया सुसाइड
Woman commits suicide by jumping in front of train with five daughters

महिला ने पांच बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर किया सुसाइड

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जानकारी मिली है यहां एक महिला ने अपनी पांच बेटियों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि महासमुंद जिले में एक महिला ने अपनी पांच बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली है। महिला और उसकी बेटियां बीती रात से लापता थीं और गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिलीं।

पुलिस ने बताया प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय महिला बेमचा गांव की रहने वाली थी और उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद महिला अपनी बेटियों के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंची और यह कदम उठाया। सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

महासमुंद की अपर अधीक्षक मेघा तेंभुरकर साहू ने कहा, ‘प्रथम दृष्ट्या लगता है कि महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने अपनी बेटियों के साथ इतना बड़ा कदम उठाया।’ उन्होंने कहा कि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

source link


Leave a Reply